
पत्रकारिता की मुख्य धारा के काम करने वाले लोकतंत्र के प्रहरियों को मिलेगी संगठन में जगह
01 माह तक संगठन के सदस्यों के नवीनीकरण के साथ चलेगा सदस्यता अभियान
सुलतानपुर।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूती देने के लिए जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील राठौर सोनू को जिले का सदस्यता प्रमुख नामित किया है।
महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति पर विगत 13 नवम्बर को पूरे देश व प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था।डॉ उपाध्याय जी के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही के नेतृत्व में 04 पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।जिसमें सर्व प्रथम संगठन हाई कमान के निर्णयों का स्वागत कर आभार जताया गया।इसके साथ ही कई विन्दुओ पर चर्चा भी हुई।
जिसमें वर्ष 2025 की सदस्यता नवीनीकरण व विस्तार के लिएबएक समाचार पत्र के संपादक व पत्रकार सुनील राठौर उर्फ सोनू को जिले का सदस्यता प्रमुख नामित किया गया।आगामी 01 माह में संगठन के सदस्यों का नवीनीकरण व विस्तार की दिशा में काम करते हुए सदस्यों की सूची,शुल्क व आईकार्ड आदि हेतु केंद्रीय सन्चालन समिति के डॉ. अशोक मिश्र( पूर्व प्रभारी राष्ट्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ)को प्रदान करेंगे।वही अयोध्या के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी सभी जिलों की सदस्यता पूरी कराकर अवगत कराएंगे।इस बैठक में विजय विद्रोही,डॉ अशोक मिश्र,बृजेश उपाध्याय व अनुराग द्विवेदी मौजूद रहे।इस बैठक में लिए गए निर्णय को आवश्यक कार्यवाही हेतु संगठन के हाई कमान को भेज दिया है।
Indian National Journalist Federation Bharat