
सपा नेता पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके छोटे भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू को हाई कोर्ट से राहत।
सुल्तानपुर।भद्र परिवार के बाहुबली ब्रदर्स को आखिरकार हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है।इस आर्डर से विरासत में मिली राजनीति का झंडा आगे भी बुलंद रहेगा। इस आदेश से भद्र समर्थकों में खुशी की लहर है।
पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू व पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू से धनपतगंज की ब्लाक प्रमुखी के लिए 2016 में चुनाव के दौरान शिवकुमार सिंह,उषा सिंह आदि के मध्य विवाद हुआ था। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एमपी एमएलए कोर्ट से दोनों पक्षों को दो-दो साल से अधिक की सजा हो गई थी।वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह व उनके पति ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का हाई कोर्ट ने कनविक्शन सस्पेंड करते हुए राहत दे दी थी।इसी कनविक्शन सस्पेंड होने की वजह से इनका पद आज भी बरकरार है।वही यशभद्र सिंह को उस समय राहत न मिलने से प्रमुख की कुर्सी छिन गई।
फिलहाल उच्च न्यायालय में दायर क्रिमिनल अपील संख्या 3309/22 कोर्ट नंबर 11 ने सुनवाई करते हुए दोनों अपील में भद्र परिवार के भ्राता द्वय की कनविक्शन सस्पेंड कर दिया गया।इस आदेश से बड़ी राहत मिल गई।जिससे भद्र समर्थकों में खुशी का माहौल है।राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलो पर विराम लग गया है।