Saturday, June 7, 2025
Light
Dark

संसार का प्रत्येक ज्ञान व ईश्वर प्राप्ति बिना गुरु कृपा के संभव नही:-ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य

  • गुरु जीवन का आधार है: ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य
  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चिन्मय मिशन ने अयोजित किया कार्यक्रम

लखनऊ(सुमित श्रीवास्तव)।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चिन्मय मिशन ने महानगर स्थित चिन्मय अवध आश्रम पर गुरु पूजन का कार्यक्रम आचार्य ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य जी के मार्गदर्शन में क़ियाम जिसमें गुरु पादुका पूजन, गुरु महिमा प्रवचन, भजन एवं आरती के बाद समष्टि भंडारा शामिल रहा।

पूजन के बाद गुरु महिमा पर प्रवचन करते हुए ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य जी ने बताया कि संसार रूपी समुद्र को पार करने के लिए धर्म रूपी नौका पर आरूढ़ हो कर सदगुरु रूपी नाविक के सहारे हमें शरणागत होकर प्रयास करना चाहिए। भारतीय वांग्मय का आधार है गुरु। संसार का प्रत्येक ज्ञान, ईश्वर प्राप्ति का मार्ग गुरु कृपा से सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। जीव के ऊपर जब गुरु अकारण करुणा करते हैं तब वह परम अस्तित्व के साथ एकाकार होकर परम विश्राम की अनुभूति करता है जिससे जीवन के सारे द्वंद समाप्त हो जाते हैं।।

कार्यक्रम में सुशील कुमार तिवारी पम्मी उपाध्यक्ष कार्यकारणी नगर निगम लखनऊ, डॉक्टर विवेक तांगड़ी अध्यक्ष लेटे हुए हनुमान मंदिर लखनऊ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान ल पीयूष खन्ना एवं ल प्रवीणा खन्ना मौजूद रही