
- महासंघ को मजबूत करने में प्रत्येक सदस्य की भूमिका जरूरी- अनुराग
अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पूरी मजबूती के साथ पत्रकारों को एकजुट करने में लगा है।इसी क्रम में अयोध्या मण्डल के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी पहली अयोध्या जिले में पहुचे।जहाँ पर अयोध्या जिले के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत स्टार सिटी होटल सहादतगंज पर किया गया।संबोधन के मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने कहा कि हमे पूरी तन्मयता से महासंघ को और मजबूत करने के लिए मंडल के सभी जिले में गठित इकाइयों को और सक्रिय बनाना है ।उन्होंने आवाहन किया कि यदि हर सदस्य एक एक सदस्यों को जोड़ेगा तो 111 सदस्य हो जाएंगे। महासंघ को और मजबूत करने के लिए कोर कमेटी गठित करने का भी सुझाव दिया।

इसके पहले भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तरफ से अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी का अयोध्या जिले में साथ ही मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव , मंडल मुख्य महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील राठौर , मंडल सचिव राकेश मिश्रा का भी स्वागत सम्मान माला पहना कर किया गया।
स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि अनंत राम पांडे के दिशा निर्देशन एवं प्रांतीय सदस्य अरुण पांडे की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्री पांडे ने अपने संबोधन में कहा अयोध्या मंडल का श्री द्विवेदी को अध्यक्ष बनाए जाने पर हमें बहुत खुशी है हमारा संगठन मंडल के प्रत्येक जिले में पूरी सक्रियता के साथ आगे ब ढ़ेगा।
मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने प्रांतीय सदस्य अरुण पांडे से संगठन के विस्तारीकरण यो मजबूती के जिस प्रत्येक सदस्य को सक्रिय होने का आवाहन किया ।जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे तहसील सोहावल अध्यक्ष पी के पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया।