लौहपुरुष के सिद्धांतों पर चलकर पीएम मोदी देश को कर रहे मजबूत
एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,सरदार पटेल के योगदान को किया नमन।
सुलतानपुर(दस्तक भारत न्यूज)। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई एकता यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठी।एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को सुलतानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार स्थित कोटिया रोड से एकता यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा शिव मंदिर से होते हुए सब्जी मंडी मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंची,जहां जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ।सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद लौहपुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर अपनी अद्भुत कार्यकुशलता का लोहा मनवाया और देश को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि सदियों में ऐसा नेता पैदा होता है।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35A हटाकर एक भारत–श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया है,जिससे देश की प्रतिष्ठा विश्व पटल पर बढ़ी है।कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को पीछे धकेला है। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए रामलला के अस्तित्व तक को नकारा था, जिसका जवाब जनता हर चुनाव में दे रही है।सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के भैया के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में गुंडाराज और जंगलराज चरम पर था, जिसे प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है।उन्होंने कहा कि सपा की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ नीति की जगह भाजपा सरकार ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ को बढ़ावा दे रही है,जिससे विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में जनता सपा को करारा जवाब देगी।पत्रकारों से बातचीत में बिहार एनडीए की बंपर जीत पर उन्होंने कहा कि इससे विपक्षी दलों में खलबली मच गई है।बिहार की जनता ने जंगलराज को सिरे से खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें समाज को बांटना चाहती हैं, लेकिन रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया।समारोह में पांच समाजसेवियों एवं अन्नदाताओं गंगा प्रसाद दूबे, रामचन्द्र वर्मा, बब्बन वर्मा,घनश्याम वर्मा और विकास वर्मा को सरदार पटेल का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, विधायक सीताराम वर्मा व राज प्रसाद उपाध्याय,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,विकास शुक्ला, घनश्याम चौहान,धर्मेन्द्र कुमार,डॉ डी.एस मिश्रा,बबिता तिवारी,विकास शुक्ला,सुनील वर्मा,प्रदीप शुक्ला,मनीषा पांडेय,विजय त्रिपाठी,चन्दन नारायन सिंह, विजय सिंह रघुवंशी,अशोक कुमार सिंह,संदीप सिंह,आरपी मिश्रा,राजेश दूबे , डॉ वीपी सिंह,मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,सुधांशु सिंह,आकाश शर्मा,जग प्रसाद वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,विशाल जायसवाल,अवधेश शर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में स्थानीय विधानसभा के लोग मौजूद रहे।वही विधायक नदारद रहे।








