
- तो अन्य पार्टियों के हितकारी वादे से सत्ताधारी पार्टी व प्रत्याशी की बढ़ी धड़कन
- आप,कांग्रेस व सपा के चुनावी घोषणा पत्र से कही खिसक न जाय वोट।
सुल्तानपुर।निकाय चुनाव में आप ,कांग्रेस व सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में आम जनता को टैक्स में छूट देने,माफ करने की बात कही है।यह वादा भाजपाइयों को नागवार गुजर रहा है।वोटर भले ही चुप्पी साधे हो।लेकिन तीनो पार्टियों के घोषणा पत्र से पब्लिक को राहत दिखाई दे रही है।फिलहाल इस मैनिफेस्टो ने सत्ताधारियों के सभी गणित को फेल कर दिया है।ऐसे में भाजपा कौन सा लुभावने वादे करे जिससे जीत का अंतर सर्वाधिक रहे
अभी दो दिन पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर के तिकोनिया पार्क व लंभुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए ब्राह्मण वोटरों को एक जुट करने की चाल चली थी।खैर उसमे कामयाबी नहीं दिखी।आप,कांग्रेस व सपा का चुनावी घोषणा पत्र पब्लिक के लिए लाभकारी है।कही वोटरों ने गौर किया तो भाजपा का समीकरण बिगड़ सकता है।
पहला अन्य पार्टियों का घोषणा पत्र,दूसरा नगर पालिका में कभी भी ब्राह्मण,ठाकुर वर्ग से प्रत्याशी न बनाए जाने की चर्चा आम है।जब मैंनिर्फेस्टो जन जन तक पहुंचने लगा तो भाजपा प्रत्याशी का जनाधार खिसक न जाय पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह मीडिया के जरिए नियम कानून का पाठ पढ़ाते नजर आए।बोले कि नगर पालिका को टैक्स में छूट देने,माफ करने आदि का कोई अधिकार नहीं है।वही आप,कांग्रेस,सपा के प्रत्याशियों का कहना है कि वोटरों के लिए सब कुछ जायज है।सीट पर काबिज हुआ तो सारी सुविधाएं व छूट मिलेगी।
फिलहाल सभी समीकरण को ध्वस्त करने के लिए जिले में सीएम योगी बुलाने की रणनीति बनाई जा रही हैं।वजह भी साफ है येन केन प्रकारेंण जिले की ही नही प्रदेश सर्वाधिक सीटो पर जो परचम लहराना है।