
- स्व.बाबू केदारनाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
- पूर्व मंत्री भाजपा विधायक सुल्तानपुर विनोद सिंह परिवार समेत पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल।
सुल्तानपुर ।भारत सरकार के पूर्व पूर्व मंत्री बाबू केदारनाथ सिंह समाज के अति पिछड़े वर्ग की उन्नति एवं प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहते थे।पूर्वांचल के विकास में बाबू केदारनाथ सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित किया। स्व बाबू केदारनाथ सिंह ने पूरा जीवन समाजहित में समर्पित कर दिया, उनके त्याग बलिदान की बदौलत ही समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों का समाज में सम्मान मिला और उनका विकास संभव हो सका।ऐसा नेता बहुत कम होते हैं, उनके त्याग और बलिदान से हमें सीख लेनी चाहिए।आज 24 वी पुण्यतिथि पर क्षेत्र की जनता गौरवान्वित महसूस करती नजर आई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक स्व. बाबू केदारनाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक विनोद सिंह ने विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान के श्रद्धांजलि अर्पित किया।भाजपा विधायक विनोद सिंह पिता को याद कर भावुक हो उठे।उन्होंने कहा कि आज राजनीति के क्षेत्र में मैं जो कुछ भी हूँ वह उनके द्वारा किए गए विकास व परिश्रम का फल है।जिसकी वजह से जनता ने हमे अपना प्यार व स्नेह दिया है।
- कमला नेहरू संस्थान में आयोजित हुई श्रधांजलि सभा
स्व बाबू केदारनाथ सिंह की 24वी पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य शिक्षक एवं कर्मचारियों, सहित तमाम गणमान्य लोगों ने भी बाबू केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विधायक विनोद सिंह के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह ने भी अपने बाबा को याद कर उनकी स्मृति में कमला नेहरू परिसर में वृक्षारोपण किया।
- श्रधांजलि सभा के बाद लगा जनता दरबार..
विधायक विनोद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और क्षेत्र से आई जनता जनार्दन से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनी साथ ही कइयों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, साथ ही अन्य फरियादियों की समस्यायों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।