
पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया।
सुलतानपुर। राष्ट्रपति ने आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ वर्चुवल माध्यम से किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।महिलाओं को जागरूक किया गया। पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार मे आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओपी चौधरी, ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह ने कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ आरए वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा।प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। मेडिकल कालेज से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक रविवार के अनुसार प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रत्येक गाॅव में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, गैर संचारी रोग, क्षय रोग की जाॅच एवं सफल उपचार पर ग्राम पंचायत को हेल्थी विलेज से सम्मानित किया जायेगा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वैच्छिक अंगदान हेतु जागरूकता सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यूनीवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः नाम के एक अभियान का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत पाॅच प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी, जिसमें सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा तथा आयुष्मान ग्राम पंचायत तथा आयुष्मान अर्बन वार्डस में गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।
सीएमओ ने कहा कि रक्तदान शिविर- नियमिति स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता और सामाजिक एकजुटता के अवसर पर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,अंगदान का संकल्प- अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता और लोगों को मृत्यु क बाद अंगदान करने का संकल्प लेने के लिये प्रेरित करना है।