Monday, June 2, 2025
Light
Dark

अयोध्या जिले में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मंडल अध्यक्ष का आगमन आज,स्वागत की तैयारियां पूरी….

  • स्टार सिटी होटल सहादतगंज में होगा स्वागत...

अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या के मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के आगमन स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गयी ।साथ मंडल व जिले के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की जायेगी।

स्वागत व बैठक कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम व प्रांतीय पदाधिकारी अरुण पांडेय की देखरेख में होगी। मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी अपने अन्य साथियों के साथ 15 दिसंबर गुरुवार को 12:00 बजे दिन में अयोध्या जिले में आ रहे है।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे, प्रांतीय सदस्य अरुण पांडे, मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव, मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव, मंडल सचिव राकेश मिश्रा, जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय, जिला संयुक्त सचिव राजेश शर्मा, नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष सोहावल पीके पांडे, तहसील अध्यक्ष सदर सर्वेश कुमार व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का पर 11:00 पहुंचकर कर अतिथियों का स्वागत सम्मान करेंगे।यह जानकारी अयोध्या जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने दी है।

Ashok Kumar Dwivedi (Advocate High Court),RTI Activist
To me, a lawyer is basically the person that knows the rules of the country. We’re all throwing the dice, playing the game, moving our pieces around the board, but if there is a problem the lawyer is the only person who has read the inside of the top of the box.