Wednesday, December 3, 2025
Light
Dark

अधिवक्ता दिवस पर सुल्तानपुर सिविल कोर्ट परिसर में हजारों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर करके लिया संकल्प

सुल्तानपुर।बुधवार को बार एसोसियेशन ने अधिवक्ता दिवस मनाया। इसी दौरान संविधान हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव के संरक्षण में संविधान हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस क्रम में संविधान विषय जन जागरण एवं चेतना कार्यक्रम का आयोजन दीवानी,सिविल कोर्ट में अधिवक्ता संदीप पांडेय तथा विकास पाठक के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम का मूल उद्देशय संविधान के प्रति जन साधारण में संवैधानिक ज्ञान और चेतना सहज तरीके से जगाया जाए इस पर जोर दिया गया।


संविधान कोई वस्तु नहीं बल्कि एक विषय है एवं राष्ट्र निर्माण का विधान है, नागरिक अपने मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों के प्रति सहज तरीके से समझ सके, यही इसका उद्देश्य है। सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं ने अपनी प्रतिबद्धता संविधान हस्ताक्षर कर संकल्पित किया।संदीप पाण्डेय ने कहा संविधान ही गीता है, कुरान है। उन्नति का विधान है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बार अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, महासचिव दिनेश दूबे, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा,जयंत मिश्रा, चंदन सिंह,अजय तिवारी,देवी प्रसाद पाण्डेय, हैप्पी दुबे, विपेन्द्र मिश्रा,मदन तिवारी आदि मौजूद रहे।इसके साथ ही जय हिंद जय भारत जय अधिवक्ता जय संविधान का उद्घोष अधिवक्ताओं ने किया।