Monday, October 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में सीएम योगी का आदेश बेअसर:-सरकारी भवनों व दफ्तरों में नही जले दीप,छाया अंधेरा

सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की निषाद बस्ती में दीपावली मनाई। उन्होंने बस्ती के बच्चों को उपहार दिए और लोगों के साथ दीप जलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और हर घर में दीप जलना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वही विश्व विख्यात अयोध्या से सटे जिले सुल्तानपुर कुशभवनपुर में दीपावली का पर्व फीका दिखाई पड़ा।जबकि कुशभवनपुर की धरती सुल्तानपुर रामायण काल में प्रमुख धरोहर संजोए हुए है।इतना ही नही सीएम योगी व पर्यटन विभाग ने कई बार अपने आदेशो में कहा है कि अयोध्या से सटे सभी जिलों में उतना ही विकास किया जाना आवश्यक है जितना रामनगरी अयोध्या का। दस्तक भारत टीम की पड़ताल में जिलाधिकारी का कैंपस अंधेरे में डूबा है।जबकि यही पर तीन तीन एडीएम,कई एसडीएम,जिले के कुबेर,खजांची,चकबंदी के अफसर बैठते है।लेकिन इन अफसरों को तनिक से ध्यान नही रहा कि अपने अपने दफ्तरों पर दीप व लाईट लगवा सके।

फिलहाल दीप पर्व दफ्तरों में दीप व लाइटे क्यों नही लगाया गया यह बड़ा सवाल है।जिले के मुखिया डीएम कुमार हर्ष को इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।यही हाल तहसील सदर व अन्य महकमों का है। इससे स्पष्ट है योगी जी का संदेश दीप पर्व धूमधाम से मनाये जाने वाले आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।जबकि इस पर्व पर हर बार धनतेरस,छोटी दिवाली,बड़ी व भैया दूज तक यह दफ्तर रोशन रहता था।वही नगर पालिका, एसपी दफ्तर, थाने सब दीपो से जगमगा रहे हैं।