Monday, August 18, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन:- यह भारत के इतिहास का सबसे गहरा घाव है …

पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 
सुलतानपुर।स्वतंत्र दिवस के एक दिन पहले योगी सरकार यूपी के सभी जिलों में एक आयोजन किया। हालांकि 2021 के बाद से ही ये आयोजन हर साल आयोजित किया जाता है। योगी सरकार ने 14 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे, वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां किया।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पीड़ित परिवारों को सम्मानित किया गया।अतिथियों ने विस्तार से जानकारी दिया।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पहली बार जिला प्रशासन ने आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि/ मंत्री शंकर गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. आरए वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, डॉ. सीतासरण तिवारी, जिला संयोजक तिरंगा अभियान विजय त्रिपाठी की उपस्थिति में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि/ मंत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित मौन जुलूस यात्रा तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ कर पं0 राम नरेश त्रिपाठी  सभागार में समाप्त किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि/ मंत्री शंकर गिरी का स्वागत जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने जिलाध्यक्ष का, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अध्यक्ष नगर पालिका, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला संयोजक तिरंगा अभियान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात परिसर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि/ मंत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा, डीएम, एसपी, सीडीओ द्वारा अवलोकन किया गया। अतिथिगणों द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्जन किया गया। तत्पश्चात विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से सम्बन्धित डाक्यूमेंट्री फिल्म का एल.ई.डी. के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि/ मंत्री के उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में विभाजन विभीषिका की त्रासदी से सम्बन्धित अपने विचार व्यक्त किये।तत्पश्चात विभाजन से प्रभावित विस्थापित परिवारों में सरदार गुरूचरन, सरदार गुरुदेव सिंह, कल्याण सिंह, माता सुदर्शन को विभाजन विभीषिका स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष ऐतिहासिक गुरुद्वारा अहियागंज लखनऊ/पूर्व सीएमएस के.जी.एम.यू. लखनऊ द्वारा विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित संस्मरणों को साझा किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा के उद्बोधन से कार्यक्रम का समापन किया गया।