एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई कोतवाली देहात पुलिस
सुल्तानपुर। जिले के ग्राम रामनाथपुर में प्रधान के घर पर बम से हमला हुआ है। जिसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई।फिलहाल एसपी ने फटकार लगाई तो दूसरे दिन देर शाम सीओ लंभुआ व कोतवाली पुलिस हकीकत जानने पहुंची।खैर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू है।
प्रधान अनिल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गांव के अनमोल मिश्रा, राज मिश्रा और चार अन्य लोगों ने देर रात करीब 12 बजे उनके घर पर बम फेंका गया,फिलहाल सभी बाल बाल बच गए हैं।पहले भी दो दो बार आरोपियों द्वारा हमला किया जा चुका है।तहरीर देने के बाद भी पुलिस अपराध न बढ़े मुकदमा दर्ज तक नहीं किया था।फिलहाल उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
प्रधान ने बताया कि इससे पहले भी 8 जनवरी और 11 जनवरी को उनके घर पर ईंटों से हमला किया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब बम हमले के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है।क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच हो रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल कोतवाली देहात की निष्क्रिय पुलिस को अभी कोई आरोपी नहीं मिला है।








