Sunday, December 14, 2025
Light
Dark

गौ रक्षा सनातन धर्म की मजबूती और हिंदू राष्ट्र की स्थापना ही एक मात्र लक्ष्य- संजय शुक्ला

(प्रदीप पांडेय,संवाददाता)बीकापुर,अयोध्या।विश्व हिंदू महासंघ की वार्षिक पत्रिका पराक्रम का वितरण समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शुक्ला अवध संभाग प्रभारी और विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीवंत तिवारी मंडल प्रभारी लखनऊ जिला अध्यक्ष उमेश सिंह जिला अध्यक्ष बलराम सिंह जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव जिला महामंत्री बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म की स्थापना एवं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के साथ गौ रक्षा एवं ऊंच नीच भेदभाव को दूर करना और मजबूत राष्ट्र की अवधारणा को संपन्न करना है।

गौ रक्षा पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के शिष्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रियंका गुप्ता जिला महामंत्री अयोध्या धाम नीलम मौर्य ममता गुप्ता रीमा सिंह सुनीता जायसवाल शुभम गुप्ता रूपा गुप्ता खुशबू मौर्य संतोष गुप्ता नीतू यादव ज्योति सिंह ज्योति वर्मा मिथिलेश पाठक नेहा पांडे किरण यादव अंजलि द्विवेदी उषा द्विवेदी उषा जायसवाल माया जायसवाल अंजलि द्विवेदी उषा द्विवेदी उषा जायसवाल माया जायसवाल आदि लोग पत्रिका लेकर वितरण किया है।